विभिन्न भारतीय संस्थाएँ और उनके संस्कृत ध्येय-वाक्य हिन्दी अर्थ के साथ।

*विश्वविद्यालय अनुदान आयोग -ज्ञान-विज्ञानं विमुक्तये- ज्ञान-विज्ञान से मुक्ति प्राप्त होती है।
1-काशी हिन्दू विश्वविद्यालय - विद्ययाऽमृतमश्नुते -अमृत की प्राप्ति विद्या से होती है।

2-गुरुकुल कांगडी विश्वविद्यालय हरिद्वार,उत्तराखण्ड -ब्रह्मचर्येण तपसा देवा मृत्युमपाघ्नत - ब्रहमचर्य के तप से देवों ने मृत्यु को जीत लेते हैं ।

3-आन्ध्र विश्वविद्यालय - तेजस्विनावधीतमस्तु - हमारा ज्ञान तेजवान बने।

4-बंगाल अभियांत्रिकी एवं विज्ञान विश्वविद्यालय, शिवपुर - उत्तिष्ठत जाग्रत प्राप्य वरान् निबोधत - उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक अपने लक्ष्य तक ना पहुँच जाओ।

5-देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इन्दौर -धियो यो नः प्रचोदयात् -दैवीय विद्वता हमारे कर्मो को प्रेरित करे।

6-गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय -आं नो भद्राः क्रतवो यन्तु विश्वतः -हमारी तरफ (विश्व के)सब ओर से शुभ विचार आएँ।

7-मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर -योगः कर्मसु कौशलम् -कर्मों में कौशल ही योग है।

8-श्री सत्य सांई विश्वविद्यालय -सत्यं वद् धर्मं चर -सत्य बोलें, धर्म के मार्ग पर चलें।

9-श्री वैंकटेश्वर विश्वविद्यालय -ज्ञानं सम्यग् वेक्षणम् -सम्यक् वेक्षण ही ज्ञान है।

10-कालीकट विश्वविद्यालय -निर्माय कर्मणा श्री -कर्म के द्वारा श्री (सम्पत्ति) का निर्माण करके।

11-दिल्ली विश्वविद्यालय -निष्ठा धृतिः सत्यम् -निष्ठा धृति और सत्य।

12-केरल विश्वविद्यालय -कर्मणि व्यज्यते प्रज्ञा -प्रज्ञा (ज्ञान), कर्म के द्वारा अभिव्यक्त होती है।

13-राजस्थान विश्वविद्यालय-धर्मो विश्वस्य जगतः प्रतिष्ठा-धर्म सारे जगत् की प्रतिष्ठा (आधार) है।

14-पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय न्यायिक विज्ञान विश्वविद्यालय- युक्तिहीने विचारे तु धर्महानिः प्रजायते -युक्तिहीन विचार से धर्म की हानि हो जाती है।

15-गोरखपुर विश्वविद्यालय -आं नो भद्राः क्रतवो यन्‍तु वि‍श्‍वतः -हमारे लि‍ए सभी ओर से कल्‍याणकारी वि‍चार आयें।

16-बंगलुरु विश्विद्यालय -ज्ञानं विज्ञान सहितम् -ज्ञान विज्ञान सहित।

17-राजस्थान अभियांत्रिक विश्वविद्यालय-ज्ञानं सम्यगवेक्षणम्-सम्यक् वेक्षण ही ज्ञान है।

18-उस्मानिया विश्वविद्यालय -तमसो मा ज्योतिर्गमय -अन्धकार से मुझे प्रकाश की तरफ ले चलो।

19-पंजाब विश्वविद्यालय -तमसो मा ज्योतिर्गमय- अन्धकार से मुझे प्रकाश की तरफ ले चलो।

20-मैसूर विश्वविद्यालय -न हि ज्ञानेन सदृशम्- ज्ञान के सदृश (कुछ) नहीं

21-जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय -विद्या शक्तिः समस्तानां शक्तिः -विद्या की शक्ति सबकी शक्ति है

22-आचार्य नागार्जुन विश्वविद्यालय -सत्ये सर्वं प्रतिष्ठितम् -सत्य में सबकुछ प्रतिष्ठित है।

23-राष्ट्रिय संस्कृत विश्वविद्यालय,तिरुपति -तमसो मा ज्योतिर्गमय- अन्धकार से मुझे प्रकाश की तरफ ले चलो।

24-राष्ट्रिय संस्कृत संस्थान - योऽनूचानः स नो महान्-

25-ज.रा.रा.संस्कृत विश्वविद्यालय -ऋतंच स्वाध्याय-प्रवचने च

26-सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय - श्रुतं मे गोपाय - (हे भगवान!) मेरे श्रुत (सीखे हुए) की रक्षा करें।

27-बिड़ला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, पिलानी- ज्ञानं परमं बलम् -ज्ञान सबसे बड़ा बल है।

28-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर - योगः कर्मसु कौशलम् -परिश्रम, उत्कृष्टता का मार्ग है।

29-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई -ज्ञानं परमं ध्येयम् -ज्ञान परम ध्येय है।

30-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर - तमसो मा ज्योतिर्गमय - हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलें।

31-भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान चेन्नई - सिद्धिर्भवति कर्मजा - सफलता का मूलमन्त्र कठिन परिश्रम है

32-भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद - विद्या विनियोगाद्विकासः - विद्या-विनियोग से विकास होता है।


33-भारतीय प्रबंधन संस्थान, बंगलौर -तेजस्वि नावधीतमस्तु - हमारा ज्ञान तेजवान बनें।

34-भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ -सुप्रबन्धे राष्ट्र समृद्धिः - सुप्रबन्ध से राष्ट्र समृद्ध होता है।

35-भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझीकोड - योगः कर्मसु कौशलम् -कर्मों में कौशल ही योग है।

36-भारतीय सांख्यिकी संस्थान - भिन्नेष्वेकस्य दर्शनम् - अनेकता में एकता का दर्शन।

37-मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद- सिद्धिर्भवति कर्मजा - सफलता का मूलमन्त्र कठिन परिश्रम है।

38-राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (NCERT) -विद्ययाऽमृतमश्नुते - विद्या से अमृत की प्राप्ति होती है ।

39-केन्द्रीय विद्यालय (KVS) -तत् त्वं पूषन् अपावृणु - हे ईश्वर, आप उसे अनावृत्त कीजिए (ज्ञान पर छाए आवरण को हटाइए)।

40-केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड -असतो मा सद्गमय - हमें असत्य से सत्य की ओर ले चलें।

41-जवाहर नवोदय विद्यालय - प्रज्ञानम ब्रह्म -उच्च ज्ञान ही ब्रह्म है।

42-नेशनल कौंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE)- गुरुः गुरुतमो धामः - गुरु गुरुतम (सबसे श्रेष्ठ) धाम है ।

43-वनस्थली विद्यापीठ -सा विद्या या विमुक्तये - विद्या मुक्ति का द्वार है।

44-डाक तार विभाग (Indian post)- अहर्निशं सेवामहे - (हम) दिनरात सेवा करते हैं।

45-लोक सभा -धर्मचक्र प्रवर्तनाय - धर्मचक्र के प्रवर्तन (आगे ले जाने) के लिए ।

46-वायु सेना (Indian Air Force) -नभः स्पृशं दीप्तम् - आकाश को स्पर्श करने वाले देदीप्यमान ।

47-उच्चतम न्यायालय - यतो धर्मस्ततो जयः - जहाँ धर्म है, वहाँ जय (विजय) है।

48-भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) -योगक्षेमं वहाम्यहम् - मैं योग-क्षेम का वहन करता हूँ।

49-भारतीय तट रक्षक -वयम् रक्षामः -हम रक्षा करते हैं 

50-नौसेना(Indian Navy) - शं नो वरुणः - पानी के भगवान हमारे लिए शुभ हो सकता है।

51-दूरदर्शन -सत्यं शिवम् सुन्दरम - सत्य, कल्याणप्रद और सुन्दर।

52-भारत सरकार - सत्यमेव जयते -सत्य की ही जीत होती है।

53-आल इंडिया रेडियो - बहुजन हिताय बहुजनसुखाय‌ - सबके हित के लिये, सबके सुख के लिये।

54-थल सेना(Indian Army)- सेवा अस्माकं धर्मः - सेवा हमारा धर्म है।

55-विश्व हिन्दू परिषद - धर्मो रक्षति रक्षितः - धर्म की रक्षा की जाय तो धर्म भी रक्षा करता है।